फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news commissionar incpection

Kasganj News: दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने की हिदायत

Sun, 18 Oct 2026 12:40 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
kasganj news commissionar incpection
फोटो 40- जिला चिकित्सालय का निरीक्षण करते मंडलायुक्त ओपी आर्य साथ में डीएम प्रणय सिंह, एसपी ओपी - फोटो : 1
कासगंज। मंडलायुक्त ओपी आर्य ने संयुक्त जिला चिकित्सालय और पोषण पुनर्वास केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। मंडलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मरीजों की आवश्यकता के अनुरूप सभी जरूरी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और एक्सपायर हो चुकी दवाओं को नियमानुसार अलग कर उनका सुरक्षित निस्तारण किया जाए। उन्होंने दवा वितरण कक्ष, पर्ची काउंटर, दवा स्टॉक, ब्लड बैंक, पैथोलॉजी और एसएनसीयू का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने पोषण पुनर्वास केंद्र में कुपोषित बच्चों के उपचार की स्थिति देखी और निर्देश दिए कि गंभीर तीव्र कुपोषित बच्चों की समय से पहचान कर उनके स्वास्थ्य स्तर में सुधार के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए। निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त मंसाराम यादव, जिलाधिकारी प्रणय सिंह, पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह और मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। जिला अस्पताल और पोषण पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी की जाएगी। स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा और लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। -ओपी आर्य, मंडलायुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed