फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news child sell

Kasganj News: मां ने डॉक्टर संग मिलकर 45 दिन का नवजात 1.30 लाख में बेचा, प्राथमिकी दर्ज

Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के रहने वाले युवक ने अपने 45 दिन के नवजात को बेचने के आरोप में अपनी पत्नी सहित 5 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। बच्चे के पिता ने पत्नी के साथ सोरोंजी में क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर और उनकी पत्नी पर भी बच्चे को बेचने में शामिल होने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

गांव बनुपुर पुख्ता निवासी अरविंद की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार वह फरीदाबाद में सोनपपड़ी बनाने वाली कंपनी में काम करते हैं। उनकी पत्नी क्रांति 3 बच्चों के साथ गांव में रहती है। उनका आरोप है कि 16 अक्तूबर को पत्नी 45 दिन के छोटे बेटे को दवा दिलाने कासगंज आई थी। दोपहर करीब 3 बजे कासगंज बस स्टैंड पर उसने बच्चे को एक अज्ञात महिला को सौंप दिया और वापस आने पर महिला के गायब होने की बात कही। पत्नी ने खुद को बचाने के लिए इसकी सूचना हेल्पलाइन नंबर 1076 पर भी दी थी। अरविंद ने आरोप लगाया कि गहनता से जानकारी करने पर उन्हें पता चला कि उनकी पत्नी ने सोरों के लहरा रोड पर क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अरुण और उनकी पत्नी पिंकी के साथ मिलकर बच्चे को किसी दंपती को बेच दिया। आरोप है कि इसके बदले मिले 1.20 लाख रुपये पत्नी के बैंक खाते में जमा कराए गए और 10 हजार रुपये उसे नकद दिए गए। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। नवजात बच्चे की सकुशल बरामदगी के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। मामले की गहनता से जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - आंचल चौहान, सीओ सदर कासगंज
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed