फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news mobile theft

Kasganj News: चोरी के मोबाइल से बैंक खाते से उड़ाए 1.78 लाख रुपये

Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। दुकान से मोबाइल चोरी होने के बाद अज्ञात की ओर से बैंक खाते से 1.78 लाख रुपये निकालने के मामले में न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित का आरोप है कि मोबाइल चोरी करने वाले व्यक्ति ने फोन का दुरुपयोग कर उसके खाते से 1,78,498 रुपये निकाल लिए।
विज्ञापन


नदरई गांव निवासी सनी की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के अनुसार 14 जून 2026 को सुबह करीब 9 बजे वह अपनी दुकान पर बैठा था। इसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति सामान खरीदने के बहाने दुकान पर आया और काउंटर पर रखा उसका मोबाइल चोरी कर ले गया। उसने मोबाइल को काफी तलाश किया, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका। इसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी और दूसरी सिम जारी कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। पीड़ित के मुताबिक, 17 जून को डुप्लीकेट सिम मिलने पर उसने उसे दूसरे मोबाइल में डाला तो बैंक खाते से 1,78,498 रुपये निकलने का संदेश मिला। उसका आरोप है कि उसने थाने में शिकायत की, लेकिन प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय की शरण ली। अब न्यायालय के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू की है।
विज्ञापन




न्यायालय के आदेश पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। साइबर सेल की मदद से बैंक ट्रांजेक्शन की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर विधिक कार्रवाई की जाएगी। - आंचल चौहान, सदर सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed