फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   kasganj news 5 news roads

Kasganj News: मुख्यमंत्री ने 6 नए मार्गों को बनाने की दी मंजूरी, बदहाल मार्गों से मिलेगी निजात

Wed, 26 Aug 2026 01:17 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
kasganj news 5 news roads
फोटो 35 - विधायक हरिओम वर्मा। स्रोत : स्वयं
कासगंज। अमांपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है, जहां मुख्यमंत्री ने छह महत्वपूर्ण मार्गों के निर्माण को मंजूरी दे दी है। इन सड़कों का निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जाएगा जिससे क्षेत्र की सड़कों की बदहाली से लोगों को निजात मिलेगी और ग्रामीण क्षेत्रों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी।
विज्ञापन

अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री के समक्ष इन मार्गों के निर्माण के लिए प्रस्ताव रखे गए थे, जिन्हें मुख्यमंत्री ने स्वीकृति प्रदान कर दी है। इसके बाद, लोक निर्माण विभाग ने सड़कों के निर्माण के लिए वित्तीय और प्रशासनिक मंजूरी भी दे दी है। विधायक हरिओम वर्मा ने बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा जल्द ही इन महत्वपूर्ण मार्गों पर निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वीकृत प्रस्तावों में निम्नलिखित मार्ग शामिल हैं:
रायपुर पटना से मीरापुर मार्ग
न्योली से न्योली गोला कुंआ मार्ग
बहापुर से सैदपुर पुल तक मार्ग
नगला मैया से खुशकरी मार्ग
हीरापुर से मंडनपुर वाया नगला ऊसर मार्ग
मोहनपुर गोशाला से गोपालपुर मार्ग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed