{"_id":"692f20a95221ec6d240b4f7d","slug":"kasganj-junction-will-get-a-modern-identity-kasganj-news-c-175-1-agr1054-140262-2025-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कासगंज जंक्शन को मिलेगी आधुनिक पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कासगंज जंक्शन को मिलेगी आधुनिक पहचान
Tue, 02 Dec 2025 10:53 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 02 Dec 2025 10:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जंक्शन का स्वरूप अब पूरी तरह बदलने जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत निर्माणाधीन स्टेशन विकास परियोजना की संशोधित डिजाइन को मुख्यालय से स्वीकृति मिल गई है। इसी के साथ ही जंक्शन पर निर्माण कार्य शुरू हो गया है। 35 करोड़ रुपये की लागत से स्टेशन पर एस्केलेटर, लिफ्ट, यात्री प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, पार्किंग सर्कुलेटिंग एरिया सहित कई आधुनिक यात्री सुविधाओं का निर्माण किया जाएगा। अमृत भारत योजना के तहत कासगंज जंक्शन का चयन वर्ष 2022 में किया गया था। अगस्त 2022 में रेलवे ने स्टेशन के विकास कार्यों की शुरुआत की। स्टेशन परिसर को आधुनिक स्वरूप देने के लिए एस्केलेटर, लिफ्ट, नया यात्री प्रतीक्षालय, फुट ओवरब्रिज, पार्किंग, बुकिंग ऑफिस व आकर्षक इंटीरियर सहित कई कार्य प्रस्तावित हैं। इन सभी निर्माणों पर करीब 35 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। जनवरी 2025 में कन्नौज रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन भवन का हिस्सा ढहने की घटना के बाद कासगंज जंक्शन की पूरी डिजाइन दोबारा तैयार कर गोरखपुर मुख्यालय भेजी गई। इस दौरान जंक्शन पर निर्माण कार्य प्रभावित रहा। संशोधित डिजाइन को स्वीकृति मिलने के बाद कार्य दोबारा शुरू हो गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक इज्जतनगर संजीव शर्मा ने बताया कि डिजाइन मंजूर हो चुकी है। जंक्शन पर निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही निर्माण कार्य को पूरा कर लिया जाएगा। इससे यात्रियों को शीघ्र ही बेहतर और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
विज्ञापन