{"_id":"6aea21454b0026e13c035ddf","slug":"kasganj-first-in-the-state-in-igrs-ranking-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156642-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज प्रदेश में प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आईजीआरएस रैंकिंग में कासगंज प्रदेश में प्रथम
विज्ञापन
कासगंज। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त जनशिकायतों के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में कासगंज पुलिस ने प्रदेश में पहला स्थान हासिल किया है। अक्तूबर 2026 की जारी रैंकिंग में जिले को कुल 125 में से 125 अंक मिले हैं। पुलिस अधीक्षक ओपी सिंह के निर्देशन में शिकायतों के निष्पक्ष, पारदर्शी और समयबद्ध निस्तारण के लिए की गई नियमित समीक्षा को इस उपलब्धि का आधार बताया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह के पर्यवेक्षण में सभी क्षेत्राधिकारियों के नेतृत्व में आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों का निस्तारण कराया गया। एसपी ने समय-समय पर शिकायतों की समीक्षा कर निस्तारण में सामने आ रही कमियों को दूर कराया।
एसपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जनसुनवाई की गुणवत्ता बनाए रखने तथा प्रत्येक शिकायत का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ निस्तारण करने को कहा है। उन्होंने बेहतर प्रदर्शन करने वाले पुलिसकर्मियों की सराहना करते हुए आगे भी इसी लगन से काम करने के निर्देश दिए, ताकि आमजन का पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत बना रहे।