फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Jinit and Muskan became the winners of the race competition

Kasganj News: जिनीत और मुस्कान बने दौड़ प्रतियोगिता के विजेता

Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 05 Feb 2026 11:30 PM IST
विज्ञापन
Jinit and Muskan became the winners of the race competition
फोटो37पटियाली में दौड़ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी पुरस्कार के साथ । संवाद
पटियाली। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई ने खेल कुंभ के तहत दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें कुल 75 छात्र और 35 छात्राओं ने हिस्सा लिया। 1600 मीटर दौड़ में जिनीत व मुस्कान विजेता बने।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि श्री भागवत राष्ट्रीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य योगेश कुलश्रेष्ठ, विभाग प्रमुख सौरभ दीक्षित और तहसील संयोजक अंबुज द्विवेदी ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के आयोजन छिपी प्रतिभाओं को सामने लाने का एक सशक्त माध्यम हैं। ऐसे आयोजन युवाओं को नशा और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखने में भी सहायक होते हैं। प्रतियोगिता संयोजक रीतेश कुमार ने कहा कि खेल न केवल शारीरिक क्षमता बढ़ाते हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच को भी विकसित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौड़ प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गई। 1600 मीटर दौड़ छात्र वर्ग में प्रथम स्थान जिनीत ने, द्वितीय स्थान विकास यादव ने और तृतीय स्थान मुकेश ने प्राप्त किया। बालिका वर्ग में प्रथम स्थान मुस्कान ने, द्वितीय स्थान देवकी और तृतीय स्थान सृष्टि ने हासिल किया।

इस दौरान नगर बौद्धिक प्रमुख ओमकार दीक्षित, मंडल महामंत्री भाजपा अवधेश पांडेय, देवेश यादव, सिद्धार्थ बाजपेई, विमलेश चौहान, राधिका अवस्थी, नवाब अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed