फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Instructions for cleaning Budhi Ganga

Kasganj News: बूढ़ी गंगा की सफाई के निर्देश

Thu, 26 Feb 2026 02:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Thu, 26 Feb 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Instructions for cleaning Budhi Ganga
फोटो संख्या 14कासगंज कलेक्ट्रेट में आयोजित जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्
कासगंज। मुख्य विकास अधिकारी वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति तथा जिला वृक्षारोपण समिति की संयुक्त बैठक बुधवार हुई। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सिंचाई विभाग को जीर्णोद्धार के लिए चयनित बूढ़ी गंगा नदी की साफ-सफाई के लिए निर्देश दिए।बैठक के दौरान गंगा आरती के आयोजन, गंगा संरक्षण एवं जनजागरूकता, जल गुणवत्ता में सुधार, नदियों-नालों की स्थिति तथा सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से संबंधित सैंपलिंग रिपोर्टों की विस्तृत समीक्षा की गई। नगर निकायों से उत्पन्न ठोस अपशिष्ट के निस्तारण, कंपोस्ट निर्माण, आरडीएफ, वेस्ट-टू-एनर्जी, अपशिष्ट संग्रहण एवं परिवहन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही निर्माण एवं विध्वंस अपशिष्ट के प्रभावी प्रबंधन, अस्पतालों से उत्पन्न जैव-चिकित्सा अपशिष्ट, प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन, ई-वेस्ट निस्तारण तथा औद्योगिक प्रदूषण की निगरानी से संबंधित विषयों पर भी विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।मुख्य विकास अधिकारी ने प्राइवेट अस्पताल से उत्पन्न जैव चिकित्सा अपशिष्ट की निगरानी के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया गया। जिला वृक्षारोपण समिति की बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी ने बताया कि वृक्षारोपण लक्ष्य का आवंटन किया जा चुका है। सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया कि आगामी वृक्षारोपण की विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र उपलब्ध कराएं, जिससे उसे संबंधित पोर्टल पर अपलोड किया जा सके। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed