फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   In the workshop, workers were told about the history of the party and its purpose of establishment.

Kasganj News: कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को बताया पार्टी का इतिहास, स्थापना का उद्देश्य

Sun, 05 Apr 2026 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 05 Apr 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
In the workshop, workers were told about the history of the party and its purpose of establishment.
फोटो 36 - कस्बा ​सिढ़पुरा में आयोजित भाजपा की कार्यशाला में मचांसीन अति​थि। स्रोत : संगठन - फोटो : सांकेतिक
सिढ़पुरा। ब्रज फार्म हाउस में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल कार्यशाला महा अभियान का रविवार को समापन हुआ। कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को पार्टी के इतिहास और उसके उद्देश्यों से अवगत कराया गया। पार्टी की नीतियों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ क्षेत्रीय उपाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष अर्पित और दीप जलाकर किया। कार्यक्रम के संयोजक मंडल अध्यक्ष सचिन गुप्ता रहे। कार्यशाला में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया, जिसमें पार्टी की विचारधारा, रीति-नीतियों और संगठनात्मक ढांचे पर विस्तार से सात सत्रों में चर्चा हुई।
विज्ञापन

क्षेत्रीय उपाध्यक्ष ने पार्टी के इतिहास, स्थापना के उद्देश्य और संगठन को मजबूत बनाने के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला। साथ ही आगामी कार्यक्रमों और चुनावी रणनीतियों की रूपरेखा भी तैयार की गई। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष कृष्णकांत बशिष्ठ, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. शिवप्रताप, वर्ग प्रमुख श्यामसुंदर गुप्ता, वर्ग नियंत्रक शम्मी कपूर गुप्ता, दिनेश तिवारी, नीलू उपाध्याय, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अमरपाल सिंह सोलंकी, गौरव गुप्ता, प्रवीण वर्मा, प्रदीप मिश्र सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed