फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Illegal encroachment removed from Holi site; revenue team clears public land of encroachment.

Kasganj News: होली स्थल से हटाया अवैध कब्जा, राजस्व टीम ने सार्वजनिक भूमि कराई कब्जामुक्त

Mon, 06 Jul 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 06 Jul 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment removed from Holi site; revenue team clears public land of encroachment.
फोटो 21 - सहावर के गांव ढकपुरा में होली दहन स्थल को कब्जा मुक्त कराने पहुंची तहसील प्रशासन की ट
सहावर। गांव ढकपुरा में होली दहन के लिए परंपरागत रूप से उपयोग में आने वाली सार्वजनिक भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को राजस्व विभाग ने हटवा दिया। तहसीलदार के निर्देशन में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर पैमाइश की और शिकायत सही पाए जाने पर अतिक्रमण हटाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया।
विज्ञापन

गांव ढकपुरा के ग्रामीणों ने प्रशासन से शिकायत की थी कि परंपरागत रूप से होली दहन के लिए प्रयुक्त होने वाली सार्वजनिक भूमि पर कुछ लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए तहसीलदार संदीप चौधरी के निर्देशन में राजस्व टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर पहुंचकर भूमि का निरीक्षण और पैमाइश की। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर तत्काल अतिक्रमण हटवाकर सार्वजनिक भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया। कार्रवाई के दौरान प्रशासन ने संबंधित पक्ष को भविष्य में सार्वजनिक एवं धार्मिक महत्व की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करने की कड़ी चेतावनी दी। इस मौके पर नायब तहसीलदार धनवीर चौधरी, राजस्व निरीक्षक पंकज शर्मा, लेखपाल मुहम्मद जावेद सहित राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन


वर्जन :
ग्राम समाज एवं सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्जा किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। ग्रामीणों की धार्मिक परंपराओं और सार्वजनिक हितों की रक्षा के लिए ऐसी शिकायतों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की जाएगी। -संदीप चौधरी, तहसीलदार सहावर
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed