फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Husband dies in a road accident day after Karva Chauth

UP: रात में की पति की लंबी उम्र की कामना...सुबह उजड़ गया सुहाग, छह महीने पहले हुई शादी; परिवार में मचा कोहराम

Sat, 11 Oct 2025 05:03 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: अरुन पाराशर Updated Sat, 11 Oct 2025 05:03 PM IST
सार

करवाचौथ की पूजा के 11 घंटे बाद ही महिला का सुहाग उजड़ गया। महिला की छह महीने पहले ही शादी हुई थी। वह चार महीने की गर्भवती है। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Husband dies in a road accident day after Karva Chauth
युवक की माैत से परिवार में मचा कोहराम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज में नरदोली मार्ग पर शनिवार की सुबह नगला किशोरी के पास बाइक सवार युवक को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक पटियाली कस्बा से डीजल लेकर अपने गांव लौट रहा था।
विज्ञापन


सिकंदपुर वैश्य क्षेत्र के गांव नगला रघी निवासी कुबेर सिंह (22) पुत्र कंचन सिंह शनिवार की सुबह 8 बजे अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था। इसके बाद वह बाइक पर सवार होकर डीजल लेने के लिए पटियाली कस्बा गया था। डीजल लेकर गांव लौट रहा था, तभी गांव नगला किशोरी के पास तेज गति से आ रहे पिकअप वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। 
विज्ञापन


टक्कर लगने के बाद वह गंभीर घायल हो गया। राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। हादसे की सूचना पर परिजन व पुलिस कर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घायल युवक को पटियाली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद चालक पिकअप वाहन को लेकर मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

छह महीने पहले हुई शादी
नगला रघी निवासी कुबेर की शादी 6 माह पहले राजो पुत्री धर्मेंद्र निवासी गांव रोकरी जनपद फर्रुखाबाद के साथ हुई थी। पिता कंचन सिंह ने बताया कि उसका पुत्र कुबेर कृषि कार्य कर परिवार का पालन पोषण में मदद करता था। उसकी पत्नी राजो ने शुक्रवार को करवाचौथ पर्व पर पति की लंबी आयु के लिए व्रत रखा था। 

 

करवाचौथ की पूजा के 11 घंटे बाद उसकी सड़क हादसे में मौत हो गई। उसे यह अंदाजा नही था कि जिस पति की लंबी आयु के लिए उसने करवाचौथ का व्रत रखा है। उसकी दूसरे दिन मौत हो जाएगी। राजो चार माह की गर्भवती है। पति की मौत के बाद वह बार-बार बेहोश हो रही थी। मृतक युवक के परिवार के सदस्य ढांढस बंधा कर उसे समझा रहे थे। उसकी मां मुन्नीदेवी व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-UP: कौन है गैंगस्टर आलोक यादव, जिसके वीडियो ने मचाया बवाल...पुलिस को तुरंत बंद करवाना पड़ा इंस्टाग्राम अकाउंट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed