{"_id":"69af09149b968e8a9d001ad5","slug":"home-guards-health-deteriorates-while-on-duty-dies-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1006606-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की बिगड़ी तबीयत, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: ड्यूटी के दौरान होमगार्ड की बिगड़ी तबीयत, मौत
Mon, 09 Mar 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 09 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कासगंज। कछला बैरियर चौकी पर ड्यूटी के दौरान एक होमगार्ड की अचानक तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मानपुर नगरिया में दुर्गा कॉलोनी निवासी होमगार्ड धीरेंद्र सिंह चौहान (50) पुत्र गुलाब सिंह चौहान सोमवार की सुबह कछला चौकी पर ड्यूटी कर रहे थे। उनके भतीजे मोनू चौहान ने बताया कि सोमवार सुबह चार बजे ड्यूटी कर रहे कर्मियों ने इसकी सूचना परिजन व उच्च अधिकारियों को दी। पुलिस व परिजन उन्हें नगरिया के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उनकी हालत में सुधार न होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने धीरेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मृतक होमगार्ड के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन