फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Havoc caused by heat and humidity; crowds of patients throng the district hospital.

Kasganj News: गर्मी और उमस का कहर, जिला अस्पताल में उमड़ी मरीजों की भीड़

Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 06 Jul 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Havoc caused by heat and humidity; crowds of patients throng the district hospital.
फोटो 34 - कासगंज के जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को देखते सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना। स्रोत : सं - फोटो : अग्निशमन यंत्रों की जांच करते विभाग के अधिकारी। स्रोतः विभाग
कासगंज। जिले में पड़ रही तेज गर्मी और उमस का असर लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अलग-अलग बीमारियों से पीड़ित कुल 1610 मरीज उपचार के लिए पहुंचे, जिनमें बुखार, डायरिया और सांस संबंधी रोगियों की संख्या अधिक रही।
विज्ञापन

अस्पताल रिकॉर्ड के अनुसार बुखार के 311 मरीज, डायरिया के 120 मरीज तथा सांस लेने में दिक्कत के 284 मरीज इलाज के लिए पहुंचे। मौसम के बदलते मिजाज के कारण वायरल संक्रमण और पेट संबंधी बीमारियों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। उमस भरी गर्मी से शरीर में पानी की कमी और संक्रमण का खतरा भी बढ़ रहा है। स्थिति गंभीर होने पर 22 मरीजों को अस्पताल में भर्ती किया गया, जिनकी हालत पर चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। चिकित्सकों का कहना है कि इस मौसम में सबसे ज्यादा असर बच्चों, बुजुर्गों और पहले से बीमार लोगों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों को सलाह दी है कि गर्मी में अधिक से अधिक पानी पिएं, बाहर का खुला भोजन न करें और धूप में निकलने से बचें। हल्का और सुपाच्य भोजन लेने के साथ स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, ताकि मौसमी बीमारियों से बचाव किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
उमस व गर्मी की वजह से लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। 22 गंभीर मरीजों को भर्ती कर उपचार किया जा रहा है- डॉ. संजीव सक्सेना, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed