फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   GRP jawans saved the life of a youth who was jumping in front of a train.

Kasganj News: जीआरपी जवानों ने ट्रेन के आगे कूद रहे युवक की बचाई जान

Mon, 01 Jun 2026 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 01 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। पारिवारिक कलह से तंग आकर एक युवक ने सोमवार को ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का प्रयास किया। रेलवे स्टेशन पर तैनात जीआरपी के जवानों ने ऐन वक्त पर उसे बचा लिया।
विज्ञापन

जीआरपी के मुताबिक, गांव सुजावलपुर निवासी सचिन (36) का सोमवार को शाम अपने परिवार से विवाद हो गया था। इससे क्षुब्ध होकर वह आत्मघाती कदम उठाने गंजडुंडवारा स्टेशन पहुंच गया। स्टेशन पर कासगंज-लखनऊ पैसेंजर प्लेटफॉर्म पर आ रही थी, तभी सचिन ने पटरी की ओर दौड़ लगा दी। ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल कायम सिंह और प्रदीप सिंह ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फुर्ती दिखाई और युवक को ट्रेन के आगे कूदने से ठीक पहले पीछे खींच लिया। इसके बाद जवानों ने युवक को पानी पिलाया और ढांढस बंधाया। पूछताछ में युवक ने बताया कि वह घर पर झगड़े के बाद जान देने के लिए आया था। इसके बाद जीआरपी ने युवक के परिजन से संपर्क कर उसके पिता और भाई को स्टेशन बुलाया। काउंसलिंग के बाद युवक को सकुशल परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed