{"_id":"6989eb684733adcc3e063f18","slug":"groom-demanded-car-before-garland-exchange-ceremony-on-stage-2026-02-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: स्टेज पर हो रही थी वरमाला, तभी दूल्हे ने कह दी ऐसी बात, दुल्हन के उड़ गए होश; शादी समारोह से भाग गए बराती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्टेज पर हो रही थी वरमाला, तभी दूल्हे ने कह दी ऐसी बात, दुल्हन के उड़ गए होश; शादी समारोह से भाग गए बराती
Mon, 09 Feb 2026 07:43 PM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: अरुन पाराशर
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:43 PM IST
सार
यूपी के कासगंज जिले में हैरान कर देने वाला सामने आया है। शादी समारोह धूमधाम से चल रहा था। स्टेज पर वरमाला की तैयारियां हो रहीं थीं। तभी ऐन वक्त पर दूल्हे ने ऐसी बात कह दी कि शादी की खुशियां पल भर में गायब हो गईं। पुलिस माैके पर पहुंच गई। दूल्हे को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Adobe Stock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कासगंज में शादी के जश्न के बीच अचानक ही दूल्हे की एक चाल ने सबको हैरान कर दिया। दहेज में की गई कार की जिद के कारण दूल्हे ने वरमाला डालने से इनकार कर दिया। शादी के रस्मों के बीच मचे हंगामे से दुल्हन पक्ष हक्का-बक्का रह गया। पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
शहर के एक मोहल्ला में सोमवार की रात बरात आई थी। बरात के आगमन को लेकर लड़की पक्ष की ओर से भव्य तैयारियां की गईं थीं। दुल्हन भी अपनी शादी के सपने संजोए बैठी थी। यह घटना उस समय हुई जब शादी की रस्में चल रहीं थीं। दोनों परिवार खुशियों में सराबोर थे। वधू पक्ष का आरोप है कि दूल्हे की ओर से वरामाला के दौरान दहेज में कार की शर्त रखी गई। कहा कि दहेज की मांग पूरी नहीं हुई तो शादी आगे नहीं बढ़ेगी।

इससे माहौल तनावपूर्ण हो गया और शादी की खुशियों पर पानी फिर गया। परिवार और रिश्तेदारों ने समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हे की जिद के सामने कोई हल नहीं निकल सका। शादी समारोह में शामिल मेहमान भी इस घटना को देखकर हैरान रह गए। समझाने बुझाने के बाद भी जब कोई हल नहीं निकला तो दुल्हन पक्ष की ओर से पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई।
पुलिस ने दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में ले लिया। विवाद के बाद बरात में शामिल होने आए बराती मौके से खिसक लिए। मामले में वधू की मां ने आरोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। दहेज की मांग पूरी न होने से विवाह टल गया। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दूल्हा व उसके पिता को हिरासत में लिया है। लड़की पक्ष की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।
ये भी पढ़ें-बड़े ने की छोटे भाई की हत्या: जिस तरह से ली जान, लाश देख कांप गए घरवाले; पत्थर मार-मारकर आंखें निकाल दीं बाहर
ये भी पढ़ें-बड़े ने की छोटे भाई की हत्या: जिस तरह से ली जान, लाश देख कांप गए घरवाले; पत्थर मार-मारकर आंखें निकाल दीं बाहर