फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Government claims in the pits; roads in shambles.

Kasganj News: गड्ढे में सरकारी दावे, सड़कें बदहाल

Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। जिले में सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के सरकारी दावों के विपरीत ग्रामीण क्षेत्रों में बदहाल सड़कों की स्थिति बदतर होती जा रही है। अहरौली क्रॉसिंग-सहावर गेट और नगरिया से पाठकपुर तक के मार्गों पर हुए गहरे गड्ढों के कारण लोगों का सफर खतरे से खाली नहीं रह गया है। विशेषकर बारिश के बाद गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों के लिए इन रास्तों से गुजरना बेहद मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन

गांव अहरौली में रेलवे क्रॉसिंग से सहावर गेट तक मंडी समिति द्वारा बनाई गई सड़क पिछले करीब दो साल से पूरी तरह जर्जर है। गिट्टियां उखड़ने से बने गहरे गड्ढों के कारण दोपहिया वाहनों, ई-रिक्शा और अन्य चालकों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन

नगला सैयद निवासी मुबारक ने बताया कि बारिश में गड्ढों की गहराई न दिखने के कारण दोपहिया वाहन अक्सर फिसल जाते हैं और लोग चोटिल हो जाते हैं। कई बार शिकायत के बावजूद विभाग ने सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह, सोरोंजी क्षेत्र में नगरिया से पाठकपुर जाने वाला मार्ग भी लंबे समय से बदहाल है। इस सड़क से गऊपुरा, नगला पल्टू, अंडुआ नगला, चिंती नगला, कंडेल गंज, दतलाना, चेलारी, पाठकपुर, खड़ेरी और बघेला समेत कई गांवों के हजारों लोगों का आना-जाना होता है।

पाठकपुर निवासी देवेंद्र ने बताया कि उखड़ी गिट्टियों और बारिश के पानी के कारण वाहन अनियंत्रित होकर फिसल रहे हैं, जिससे लोग गिरकर लगातार घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से इन सड़कों की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed