फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Gangavan's roads will be made smooth, damaged parts will be repaired

Kasganj News: गंगावन के रास्तों को बनाया जाएगा सुगम, क्षतिग्रस्त हिस्सों की होगी मरम्मत

Wed, 10 Dec 2025 12:46 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Wed, 10 Dec 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
Gangavan's roads will be made smooth, damaged parts will be repaired
फोटो18गंगा वन का निरीक्षण करते डीएम प्रणय सिंह । स्रोत:सूचना विभाग
कासगंज। जिले का पहला मानवरोपित गंगावन का लोगों के बीच लगातार आकर्षण बढ़ रहा है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन भी गंगावन में जैव विविधता और अन्य सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने गंगावन व आस-पास के इलाके का निरीक्षण किया। जैव विविधता को बढ़ावा देने के लिए और अधिक हरियाली विकसित की जाए। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में जलसंरक्षण को सुदृढ़ करने के लिए जलाशय बनाएं जिससे वन्य जीवों को पानी के लिए भटकना नहीं पड़े। उन्होंने प्रभागीय वन अधिकारी को इसके लिए निर्देशित किया। साथ ही एसडीएम को सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश भी दिए। बता दें कि गंगावन की स्थापना को करीब सात वर्ष हो चुके हैं। 1.21 लाख पौधे इस वन में रोपित किए गए। अब यह पूरी तरह से विकसित हो चुका है। पौधों ने वृक्षों का आकार ले लिया है। गंगा तट के नजदीक होने के कारण यहां जीव जंतु भी बड़ी संख्या में वन आश्रय ले चुके हैं। जीव जंतुओं की निगरानी के लिए एक वॉच टॉवर बनाने का भी निर्णय लिया गया है। गंगावन में औषधीय पौधों की वाटिका भी तैयार हो चुकी है। वहीं हरि उपवन में धार्मिक मान्यता वाले पौधे पुष्पित पल्लवित हो रहे हैं। इशके अलावा यहां काले हिरन व अन्य प्रजाति के हिरन के झुंड देखने को मिलते हैं। वन विकसित होने के बाद से एक सुरक्षित आश्रय हिरन व अन्य जीव जंतुओं को मिलने लगा है। हिरणों के छिपने के लिए घने पेड़ हैं वहीं चरने के लिए घास भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed