Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Ganga ghats illuminated with earthen lamps on Dev Diwali; grand 'maha aarti' performed.

Kasganj News: देव दिवाली पर दीयों से जगमगाए गंगा घाट, उतारी महाआरती

Tue, 24 Nov 2026 11:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Nov 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Ganga ghats illuminated with earthen lamps on Dev Diwali; grand 'maha aarti' performed.
देव दिवाली पर प्रभू पार्क में चलाई जाती अतिशबाजी। संवाद
कासगंज/सोरोंजी। देव दिवाली का पर्व जिलेभर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर के प्रमुख मंदिरों और सोरोंजी के गंगा घाटों पर दीपोत्सव के भव्य आयोजनों से पूरा क्षेत्र दीयों की रोशनी से जगमगा उठा।
विज्ञापन

शहर के चामुंडा माता मंदिर, पथवारी माता मंदिर और प्रभुपार्क में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में पहुंचकर दीप प्रज्ज्वलित किए। चामुंडा माता मंदिर में 11 हजार दीये जलाए गए। प्रभुपार्क के पंचमुखी हनुमान मंदिर में भंडारा हुआ, प्राचीन बालाजी मंदिर में भजन-कीर्तन चले और प्रभुपार्क परिसर में दीप प्रज्वलन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

सोरोंजी में शूकरक्षेत्र समाज सेवा समिति व ब्राह्मण कल्याण सभा के तत्वावधान में आयोजित दीपोत्सव के तहत हरि की पौड़ी के घाटों पर हजारों दीप जलाए गए। इससे पहले मानस मंदिर के सामने वाले घाट पर मां गंगा की महाआरती हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

वराह घाट पर दीप प्रज्ज्वलन का शुभारंभ ब्राह्मण कल्याण सभा के अध्यक्ष शरद पांडेय ने किया। उन्होंने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान शिव द्वारा त्रिपुरासुर के वध के बाद देवताओं ने काशी में दीपोत्सव मनाया था, तभी से यह पर्व सनातन आस्था, चेतना और सांस्कृतिक विरासत के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक बना।
घाटों पर गंगा आरती सेवा समिति, विहिप, बजरंग दल, ब्राह्मण कल्याण सभा, भाजपा, भाजपा महिला मोर्चा, भाजयुमो, एबीवीपी, गंगा समग्र, नमामि गंगे, तुलसी आरती मंडल व व्यापार मंडल के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। शिक्षकों व छात्रों ने रंगोलियां बनाईं और सेवायतों ने शंख-घंटा बजाकर वातावरण भक्तिमय किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रामेश्वर दयाल महेरे, भाजपा नगर अध्यक्ष आदित्य दुबे, रामभजन तिवारी, शिव बैंदेल, अभय स्थापक, आशुतोष त्रिवेदी, गुरु दत्त निर्भय, प्रशांत चौधरी, शशांक दीक्षित, हर्ष निर्भय, धनदीप शर्मा, हिमांशु उपाध्याय, अंशुल राम लोटा व आकाश दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed