{"_id":"6957fca44d68a6f2630f0f2e","slug":"four-programs-will-be-organized-for-science-awareness-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-141660-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विज्ञान जागरूकता के लिए होंगे चार कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विज्ञान जागरूकता के लिए होंगे चार कार्यक्रम आयोजित
Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Fri, 02 Jan 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद ने जिले में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए चार विज्ञान जागरूकता कार्यक्रमों की स्वीकृति दी है। विज्ञान क्लब इन कार्यक्रमों का आयोजन जनवरी और फरवरी माह में करेगा।
जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक डॉ. जयंत गुप्ता ने बताया कि इन कार्यक्रमों का उद्देश्य विद्यार्थियों और आम लोगों में विज्ञान के प्रति रुचि और जागरूकता बढ़ाना है। कार्यक्रमों में राष्ट्रीय गणित दिवस, स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन, अंधविश्वास के खिलाफ वैज्ञानिक जागरूकता और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस शामिल हैं।
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस के माध्यम से विद्यार्थियों और लोगों में गणित के प्रति रुचि और समझ को बढ़ाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। वहीं, स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवन के कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के महत्व के बारे में वैज्ञानिक दृष्टिकोण से जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास और पाखंड के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इन सत्रों में ओझाओं की ओर से दिखाए जाने वाले चमत्कारों के पीछे छिपे विज्ञान को समझाया जाएगा, ताकि लोग अंधविश्वास और धोखाधड़ी से बच सकें।
28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाएगा। यह महान भारतीय वैज्ञानिक सर सीवी रमन की ओर रमन प्रभाव की खोज और नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने की स्मृति में आयोजित किया जाएगा।