{"_id":"69fe20146cd92a98b50f026d","slug":"four-auto-riders-injured-in-car-collision-kasganj-news-c-175-1-agr1054-147378-2026-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: कार की टक्कर से ऑटो सवार चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: कार की टक्कर से ऑटो सवार चार घायल
विज्ञापन
कासगंज। ढोलना मार्ग पर शुक्रवार की शाम हजारा नहर के पास कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो सवार चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां से डॉक्टर ने तीन घायलों को रेफर कर दिया।
ऑटो चालक शुक्रवार की शाम 4 बजे बिलराम गेट से ढोलना की ओर जा रहा था। इसी दौरान हजारा नहर पर बाईपास चौराहे के पास कार ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो सवार जिला अलीगढ़ थाना गंगीरी के गांव शेरपुर निवासी अनिल कुमार का 18 माह का पुत्र कार्तिक, मालती (55) निवासी छर्रा जिला अलीगढ़, मोहम्मद आसिफ (25) निवासी करसाना थाना अमांपुर और ध्रुव (8) निवासी कुरामई घायल हो गए।
घटना के बाद राहगीरों ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने कार्तिक, आशिफ और ध्रुव को रेफर कर दिया। ढोलना कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजन की ओर से तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद