{"_id":"6a64fc7b7892fe779709aab5","slug":"food-safety-department-collects-samples-of-mawa-and-ghee-kasganj-news-c-175-1-kas1001-151190-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मावा और घी के नमूने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए मावा और घी के नमूने
Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
फोटो 44 - सोरोंजी मे मिठाई विक्रेता के यहां सैंपल लेते खाद्य निरीक्षक। स्रोत : विभाग
- फोटो : टूंडला के कंपनी बाग पार्क में मांगों को लेकर प्रदर्शन करते ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिशन के पदाधिकारी संगठन
सोरोंजी । मिलावटखोरों पर शिकंजा कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने तीर्थनगरी में बड़ी कार्रवाई की गई। आईजीआरएस शिकायतों के त्वरित निस्तारण के क्रम में टीम ने रामलाल हलवाई चौराहा स्थित कटेश्वर मंदिर के पास संचालित ओम स्वीट्स पर छापेमारी की। इस दौरान संदिग्ध पाए जाने पर चीनी युक्त मावा और घी के नमूने लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य प्रयोगशाला लखनऊ भेजे गए हैं।
जिलाधिकारी प्रणय सिंह के आदेश व सहायक आयुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान दुकान पर स्वास्थ्य के लिए प्रतिकूल परिस्थितियों (अस्वास्थ्यकर) में रखी मिठाइयों को मौके पर ही नष्ट कराया गया। साथ ही प्रतिष्ठान संचालक को साफ-सफाई रखने और खाद्य सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के कड़े निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा विभाग की इस अचानक कार्रवाई से व्यापारियों में खलबली मच गई। मिठाई विक्रेता और परचून व्यापारी अपनी-अपनी दुकानें बंद करने लगे। जिससे काफी देर तक बाजार में अफरा-तफरी का माहौल रहा।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आनंद देव ने कहा कि त्योहारों व धार्मिक आयोजनों को देखते हुए गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। मिलावट या मानकों के उल्लंघन पर सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी आग्रह किया गया है कि यदि कहीं बासी, अस्वच्छ या मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री होती दिखे, तो उसकी सूचना तत्काल विभाग को दें ताकि समय रहते सख्त कदम उठाए जा सकें।