{"_id":"6afc96993457809eef062d7f","slug":"follow-up-anguri-was-struck-by-a-train-while-on-her-way-to-the-fields-kasganj-news-c-175-1-kas1003-157291-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"फॉलोअप : खेत पर जाते समय ट्रेन से कटी थी अंगूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फॉलोअप : खेत पर जाते समय ट्रेन से कटी थी अंगूरी
विज्ञापन
वर्जन आएगा
फोटो- 45
-गंजडुंडवारा में गढ़का-पदारथपुर गांव के बीच सोमवार शाम हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
कासगंज। गंजडुंडवारा कोतवाली क्षेत्र में गढ़का-पदारथपुर गांव के बीच सोमवार की शाम फर्रुखाबाद से कासगंज की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से युवती की मौत हो गई थी। युवती की शिनाख्त हो गई है। वह चारा लाने के लिए रेलवे लाइन किनारे खेत पर जाते समय ट्रेन की चपेट में आ गई थी।
लोगों ने हादसे की सूचना फोन कर पुलिस को दी थी। महिला की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव की पहचान के काफी प्रयास किए थे लेकिन रात तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी थी।
मंगलवार की सुबह करीब 8 बजे युवती के परिजन ने सोशल मीडिया के माध्यम से उसके शव की शिनाख्त की। मृतका की पहचान अंगूरी (20) पुत्री सूरजपाल निवासी गांव रायो थाना गंजडुंडवारा के रूप में हुई।
विज्ञापन
ग्राम प्रधान राधा कृष्णा ने बताया कि युवती सोमवार दोपहर करीब 3 बजे रेलवे लाइन किनारे खेत से चारा लेने गई थी। इस दौरान ट्रेन की चपेट में आ गई थी। उसकी मौत की सूचना से मां भाग्यश्री, भाई इंद्रपाल, अनिल, विपिन और बहन मुस्कान का रो-रोकर बुरा हाल है।
-- -- -- --
वर्जन
-जिस युवती की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई थी। उसकी पहचान अंगूरी पुत्री सूरजपाल निवासी रायो के रूप में परिजन ने की है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। -अमित कुमार, सीओ पटियाली