{"_id":"69346eda5e0420a7c2034142","slug":"follow-the-path-shown-by-ambedkar-and-work-for-the-interests-of-the-people-kasganj-news-c-175-1-agr1054-140475-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर लोगों के हितों के लिए कार्य करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर लोगों के हितों के लिए कार्य करें
Sat, 06 Dec 2025 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 06 Dec 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो22कासगंज में डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाते आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी कार्
कासगंज। आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी ने शनिवार को डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मनाया। इस दौरान मुख्य अतिथि ने बाबा साहब के बताए मार्ग पर चलकर लोगों के हित में कार्य करने का कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया।
डॉ.भीमराव आंबेडकर का परिनिर्वाण दिवस मानने के लिए कार्यकर्ता शनिवार को सलेमपुर रोड पर एक मैरिज होम में एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश संयोजक भीम आर्मी भारत एकता मिशन डॉ. कुलदीप भार्गव ने डॉ.आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्होंने पदाधिकारियों को डॉ. आंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर जनहित में काम करने का संकल्प दिलाया। विशिष्ट अतिथि प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अतुल वाल्मीकि ने कहा कि हमें डॉ.आंबेडकर के विचारों को अपनाकर लोगों की भलाई के लिए कार्य करें। इस दौरान मुख्य मंडल प्रभारी मेघ सिंह निमेष, आसपा जिलाध्यक्ष विशाल कुमार, दक्ष यादव, भीम आर्मी जिलाध्यक्ष उमेश कुमार, मुकुल सागर, साहब सिंह,मंजू कौशल,चरण सिंह, बृजभूषण भारतीय, खूब चरण सागर सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।