फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Five killed in road accidents in Kasganj

रफ्तार का कहर: ट्रैक्टर-ट्राॅली ने ऑटो राैंदा, तीन सड़क हादसों में सगे भाइयों समेत पांच की माैत; नाै घायल

Fri, 12 Jun 2026 11:05 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: Arun Parashar Updated Fri, 12 Jun 2026 11:05 PM IST
सार

तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश (25), योगेंद्र (22) और मानसिंह (30) की मौके पर मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक समेत अन्य लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Five killed in road accidents in Kasganj
हादसों से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

कासगंज जिले में शुक्रवार की देर रात रफ्तार का कहर बरपा। अलग-अलग तीन सड़क हादसों में सगे भाइयों समेत पांच लोगों की मौत हो गई। हादसे ढोलना और सोरोंजी थाना क्षेत्र में हुई। हादसों में 9 लोग घायल हैं। इनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


अलीगढ़ जनपद के थाना बरला में गांव अलबपुर निवासी रामगोपाल पुत्र रामस्वरुप, राधे श्याम पुत्र शिवचरन, किताब सिंह पुत्र श्यामलाल, कल्लू सिंह पुत्र रामचंद्र, लाजपत पुत्र रामचंद्र, राकेश पुत्र अमर सिंह, योगेंद्र पुत्र अमर सिंह, मान सिंह पुत्र छिद्दु सिंह शुक्रवार को अंबरेश पुत्र प्रताप के ऑटो से तेरहवी की दावत खाने के लिए ढोलना थाना क्षेत्र के गांव गढ़ी में देवजीत के घर आए थे। 
विज्ञापन


सभी रात में दावत खाकर वापस लौट रहे थे। इस दौरान गांव भरसौली जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में राकेश (25), योगेंद्र (22) और मानसिंह (30) की मौके पर मौत हो गई। जबकि ऑटो चालक समेत अन्य लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा हादसा ढोलना थाना क्षेत्र के ही नगला पट्टी के पास हुआ। गांव तबालपुर निवासी विशाल बाबू (25) पुत्र बहोरन सिंह बाइक से गांव के ही मुलायम सिंह (30) पुत्र गुरुप्रसाद के साथ कासगंज से घर लौट रहे थे। गांव नगला पट्टी के पास किसी वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विशाल बाबू की मौत हो गई, जबकि मुलायम सिंह को हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया गया है।

तीसरा हादसा सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगरिया के पास हुआ। जिला बदायूं के थाना मुजरिया में गांव मीरापुर ढकपुरा निवासी गुड्डू (28) पुत्र रामबाबू बाइक से गांव के अनुज (30) पुत्र चरन सिंह और जिला मैनपुरी के थाना ओरछा में गांव पूरब निवासी रेशम पाल के साथ सोरोंजी की ओर आ रहे थे। 


नगरिया के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गुड्डू की मौत हो गई। वहीं, अनुज और रेशम पाल घायल हो गए। दोनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. संजीव सक्सेना ने बताया कि तीन अलग-अलग हादसों में पांच युवक की मौत हो गई। जबकि अन्य घायलों का उपचार चल रहा है।






 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed