{"_id":"6a4bf23e72abefd1db00f13b","slug":"fire-breaks-out-at-hotel-harikamal-palace-following-an-ac-blast-kasganj-news-c-175-1-kas1003-150296-2026-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: होटल हरिकमल पैलेस के एसी में ब्लास्ट से लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: होटल हरिकमल पैलेस के एसी में ब्लास्ट से लगी आग
Mon, 06 Jul 2026 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Mon, 06 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
फोटो 35 - कासगंज के हरिकमल पैलेस में आग लगने के बाद निकलता धुआं एवं मौजूद फायर बिग्रेड कर्मी ।
कासगंज। कासगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र में रेलवे रोड स्थित होटल हरिकमल पैलेस के एक कमरे में रविवार रात बड़ा हादसा होने से टल गया। भूतल पर स्थित एक कमरे में चल रहे विंडो एसी का कंप्रेशर अचानक तेज धमाके के साथ फट गया और उसमें भीषण आग लग गई। एसी ब्लास्ट होते ही चंद पलों में पूरा कमरा काले धुएं से भर गया और आग की लपटों ने बेड पर पड़े गद्दे, चादर समेत अन्य सामान को अपनी चपेट में ले लिया। इससे होटल परिसर में अचानक अफरा-तफरी मच गई।
कमरे से धुआं और लपटें उठती देख होटल के कर्मचारियों ने तुरंत सतर्कता दिखाई। उन्होंने बिना वक्त गंवाए अग्निशमन विभाग को घटना की सूचना दी और एहतियात के तौर पर आसपास के कमरों में ठहरे मेहमानों को तुरंत बाहर निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इसके बाद होटल स्टाफ ने परिसर में मौजूद अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को आगे फैलने से पहले ही नियंत्रित कर लिया। सूचना पर अग्निशमन विभाग की तीन दमकल गाड़ियां भी मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। होटल कर्मचारियों की त्वरित सूझबूझ और सतर्कता के कारण आग बाकी कमरों तक नहीं पहुंच सकी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और इस घटना में किसी भी व्यक्ति के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरके तिवारी ने बताया कि विद्युत ट्रिपिंग की वजह से होटल के कमरे में लगे विंडो एसी में आग लगी थी। दमकल टीमों के पहुंचने तक होटल कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को फैलने से रोक दिया था, जिससे टीम को आग बुझाने में आसानी हुई। फिलहाल इस मामले में सुरक्षा मानकों की जांच की जा रही है।