Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR registered in case involving assault on a man in a car

Kasganj News: कार सवार युवक से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज

Tue, 17 Nov 2026 11:34 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। निर्माणाधीन बरेली-मथुरा हाईवे पर कल्यानपुर गांव के पास रास्ते में रोककर कार सवार युवक के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन नामजद और पांच अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


अलीगढ़ जिले के थाना गंगीरी में गांव जरैठ निवासी नीरज कुमार पुत्र हरनारायण ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि वह 5 अक्तूबर 2026 की शाम करीब 7:15 बजे कार से अपने गांव से जैन अस्पताल, कासगंज आ रहे थे।
विज्ञापन

नहर से आगे फ्लाईओवर के पास पहुंचे तो पहले से घात लगाए बैठे नागेश उर्फ नागेंद्र और पप्पू निवासी जरैठ और विशाल उर्फ विशेष निवासी तवालपुर थाना ढोलना समेत पांच अज्ञात गाड़ी तथा दो बाइकों के साथ आए और रोकने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बचने के लिए जब पीड़ित ने निर्माणाधीन हाईवे पर अपनी गाड़ी मोड़ ली तो आरोपियों ने कल्यानपुर के पास उसकी कार के आगे अपनी गाड़ी लगाकर उन्हें रोक लिया। इसके बाद मारपीट की।

आरोपी कह रहे थे कि उनके खिलाफ पहले से थाना ढोलना में लूट व गैंगस्टर एक्ट के मामले दर्ज हैं। कोई उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकता। घटनास्थल पर आरोपियों की एक बाइक छूट गई थी जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।

सीओ आंचल चौहान ने बताया कि कार सवार युवक से मारपीट के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed