{"_id":"6aeb725919d1708aee0947d6","slug":"fir-registered-against-10-named-individuals-and-20-unidentified-persons-on-charges-of-rioting-kasganj-news-c-175-1-kas1003-156694-2026-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: 10 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा के आरोप में प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: 10 नामजद समेत 20 अज्ञात के खिलाफ बलवा के आरोप में प्राथमिकी
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के मोहल्ला नवाब गली जाटवान में सोमवार रात पटाखे चलाने पर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया और दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते मारपीट और पथराव शुरू हो गया जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन स्थिति अनियंत्रित रहने पर अतिरिक्त पुलिस बल बुलाना पड़ा। सदर कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक संदीप वर्मा द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के मुताबिक, सोमवार शाम करीब 6:10 बजे यूपी-112 के जरिए झगड़े की सूचना मिली थी।
बताया कि एक पक्ष से नशरीन, आरिफ, मोहम्मद इस्लाम और दूसरे पक्ष से अफसाना, राशिद, आजाद, शमशाद, अरशद आदि पटाखे चलाने को लेकर विवाद हो गया था। बीच-बचाव करने पहुंचे वाल्मीकि समाज के आदर्श और दीपक के हस्तक्षेप से मामला और बिगड़ गया तथा दोनों पक्ष भिड़ गए।
विज्ञापन
आरोप है कि लाठी-डंडों और हथियारों से लैस उपद्रवियों ने जमकर पथराव किया और जान से मारने की धमकियां दीं जिससे मोहल्ले में दहशत फैल गई। पुलिस के समझाने के बावजूद जब भीड़ शांत नहीं हुई तो अतिरिक्त बल बुलाकर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
इन पर दर्ज हुई प्राथमिकी
पुलिस ने इस मामले में दोनों पक्षों के 10 नामजद आरोपियों नशरीन, आरिफ, मोहम्मद इस्लाम, अफसाना, राशिद, आजाद, शमशाद, अरशद, आदर्श और दीपक सहित 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बलवा और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की है।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
वर्जन
मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सख्त कार्रवाई की जा रही है और फिलहाल मौके पर स्थिति पूरी तरह सामान्य है। - आलोक सिंह, एएसपी