फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   FIR filed against two people in the case of kidnapping a teenage girl.

Kasganj News: किशोरी को अगवा करने के मामले में दो पर प्राथमिकी

Sun, 14 Dec 2025 10:18 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sun, 14 Dec 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
FIR filed against two people in the case of kidnapping a teenage girl.
सहावर के फरौली गांव में किशोरी के परिजन से घटना की जानकारी करता सपा का प्रतिनि​धिमंडल। संवाद
कासगंज। सहावर के गांव फरौली में शनिवार को किशोरी को कार सवार से अगवा करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले में भीम आर्मी ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, सपा का प्रतिनिधिमंडल जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में किशोरी के परिजन से मुलाकात करने के लिए गांव पहुंचा। गांव फरौली निवासी वीरेंद्र सिंह ने सहावर थाने में तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की सुबह उनकी नातिन (15) शौच के लिए घर के बाहर जा रही थी। उसके चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर जब परिजन बाहर गए तो कार सवार दो युवक उसे जबरदस्ती खींचकर ले जा रहे थे। किशोरी के पिता ने कार को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी उन्हें टक्कर मारते हुए भाग गए। इससे वह घायल हो गए। परिजन ने कार का बाइक से पीछा किया और पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 पर सूचना दी। सहावर-एटा मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग बंद होने पर पुलिस और परिजन ने एक आरोपी किशन को पकड़ लिया। जबकि दूसरा मौके से भाग निकला। सहावर पुलिस ने उनकी तहरीर पर आरोपी किशन समेत एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मामले की जानकारी होने पर भीम आर्मी ने थाने पहुंचकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं, रविवार को समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम यादव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल किशोरी के परिजन से मुलाकात करने के लिए गांव पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से घटना की पूरी जानकारी ली और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने किशोरी से भी घटना को लेकर बात की। सीओ सहावर शाहिदा नसरीन ने बताया कि किशोरी को कार से अगवा करने के मामले में दो आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed