फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Final voter list released after SIR, 9.25 lakh names included

Kasganj News: एसआईआर के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 9.25 लाख नाम शामिल

Fri, 10 Apr 2026 11:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के पूरा होने के बाद जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी कर दी गई है। इसमें अब कुल 9.25 लाख मतदाताओं के नाम शामिल हैं।
विज्ञापन

इसके तहत, सत्यापन के दौरान कई नामों में कटौती की गई, जिसके बाद दावे और आपत्तियों के निस्तारण से 42 हजार से अधिक नए मतदाताओं को सूची में जोड़ा गया है। यह अद्यतन मतदाता सूची अब बीएलओ और संबंधित कार्यालयों में अवलोकन के लिए उपलब्ध है।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया के प्रारंभ में, कासगंज जिले की तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल 10,57,916 मतदाता पंजीकृत थे। इसके बाद प्रशासन द्वारा चलाए गए व्यापक सत्यापन अभियान में मृतक, अन्य स्थानों पर स्थानांतरित हो चुके और डुप्लीकेट मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। इस अभियान के परिणामस्वरूप, मतदाताओं की संख्या घटकर 8,85,678 रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सत्यापन के बाद, प्राप्त दावों और आपत्तियों के निस्तारण की प्रक्रिया को भी पूरी की गई। इस चरण में, पात्र नागरिकों के नामों को सूची में पुनः शामिल किया गया और मौजूदा त्रुटियों को सुधारा गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, इस प्रक्रिया के दौरान 42,037 नए मतदाताओं के नाम जोड़े गए, जबकि 2,684 नाम हटाए गए। इसके अतिरिक्त, 14,324 मतदाताओं के नाम, पते और अन्य विवरणों में आवश्यक सुधार किए गए।
इन सभी संशोधनों के बाद अब जिले की तीनों विधानसभाओं में कुल मतदाताओं की संख्या बढ़कर 9,25,031 हो गई है। इनमें 505780 पुरुष, 419224 महिला एवं 27 अन्य मतदाता शामिल हैं।


जिले की तीनों विधानसभाओं में मतदाताओं की संख्या
विधानसभा- पुरुष मतदाता- महिला मतदाता-अन्य
कासगंज-174174-1246982-9
अमांपुर-156815-129351-9
पटियाली-174791-142891-9
वर्जन
जिले की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। सूची बीएलओ, तहसीलों के पंजीकरण कार्यालय, जिला निर्वाचन अधिकारी की वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी गई है। मतदाता सूची का अवलोकन कर सकते हैं।- दिग्विजय प्रताप सिंह, उपजिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed