फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   fifteen people were injured while one died in Uncontrolled tractor-trolley overturned in Kasganj

Kasganj: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवती की मौत, 15 घायल, कलश विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे

Thu, 02 Feb 2023 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 02 Feb 2023 06:33 PM IST
सार

कासगंज जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। जबकि, एक की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन
fifteen people were injured while one died in Uncontrolled tractor-trolley overturned in Kasganj
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। 

विज्ञापन


घटना सिकंदपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला तरसी गांव के पास की है। नगला टीका के ग्रामीण भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने के लिए कादरगंज गंगा घाट गए थे। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर  वापस घर लौट रहे थे। नगला तरसी के समीप अचानक चालक का नियंत्रण हटा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना देख राहगीर व आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन


लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में पटियाली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर घायल मोनिका (19) पुत्री चोबसिंह, निवासी नगला टीका को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed