{"_id":"63dbb49e9f30094f611cf25a","slug":"fifteen-people-were-injured-while-one-died-in-uncontrolled-tractor-trolley-overturned-in-kasganj-2023-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवती की मौत, 15 घायल, कलश विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj: श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवती की मौत, 15 घायल, कलश विसर्जन के बाद घर लौट रहे थे
Thu, 02 Feb 2023 06:33 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Thu, 02 Feb 2023 06:33 PM IST
सार
कासगंज जिले में श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग घायल हो गए। जबकि, एक की मौत हो गई। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि, एक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
घटना सिकंदपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला तरसी गांव के पास की है। नगला टीका के ग्रामीण भागवत कथा के बाद कलश विसर्जन करने के लिए कादरगंज गंगा घाट गए थे। वहां से ट्रैक्टर-ट्रॉली पर वापस घर लौट रहे थे। नगला तरसी के समीप अचानक चालक का नियंत्रण हटा और ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। घटना देख राहगीर व आसपास के लोग जमा हो गए।
विज्ञापन
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से लोगों को बाहर निकाला। घायलों को आनन-फानन में पटियाली स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर घायल मोनिका (19) पुत्री चोबसिंह, निवासी नगला टीका को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन