{"_id":"69d69786072a7b629e00cc9b","slug":"fault-in-mirhachi-substation-caused-power-outage-in-80-villages-for-nine-hours-kasganj-news-c-175-1-agr1054-145921-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: मिरहची उपकेंद्र में फॉल्ट से 80 गांवों की बिजली नौ घंटे गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: मिरहची उपकेंद्र में फॉल्ट से 80 गांवों की बिजली नौ घंटे गुल
विज्ञापन
कासगंज। बारिश के बाद एटा जिले के मिरहची में स्थित विद्युत उपकेंद्र पर केबल बक्सा में तकनीकी कमी आ गई। इसके कारण नदरई उपकेंद्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। इस क्षेत्र के 10 हजार से अधिक उपभोक्ता नौ घंटे तक बिजली न होने से परेशान रहे।
नदरई विद्युत उपकेंद्र को मिरहची उपकेंद्र से बिजली मिलती है। मंगलवार की शाम 5 बजे मिरहची के 33 केवीए के केबल बक्सा में पहली बार तकनीकी कमी आई थी। कर्मियों ने इसे ठीक कर रात में आपूर्ति सुचारू कर दी थी।
नदरई उपकेंद्र से मोहनपुरा, पिवारी, भैंसोरा, कासगंज और हाईवे प्लांट को बिजली मिलती है। बारिश के बाद बुधवार की सुबह 4 बजे दोबारा से केबल बक्सा में तकनीकी खराबी आ गई। इससे 80 गांवों की बिजली फिर से बाधित हो गई।
विज्ञापन
मरम्मत कार्य और आपूर्ति बहाली
सूचना मिलने पर विद्युत निगम के कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने मरम्मत कार्य शुरू कराया। दोपहर 1:30 बजे कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया गया। नदरई उपकेंद्र के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि मिरहची उपकेंद्र पर केबल बक्सा में अचानक दोबारा फॉल्ट आया था। तकनीकी कमी को ठीक कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है ताकि लोगों को परेशानी न हो।