फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   father killed his son by stabbing him with knife In Kasganj

पापी पिता: सोते समय बड़े बेटे को चाकू से गोदा, खून से लथपथ लाश देख दहल गए लोगों के दिल; कारण सुन हर कोई सन्न

Tue, 01 Oct 2024 12:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 01 Oct 2024 12:35 PM IST
सार

कासगंज में सोते समय पिता ने बड़े बेटे को चाकू से गोद दिया। खून से लथपथ लाश देखकर लोगों के दिल दहल गए। छोटे बेटे ने भी पिता का साथ दिया।  

विज्ञापन
father killed his son by stabbing him with knife In Kasganj
अजय का फाइल फोटो, एकत्र परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज में एक पिता अपने ही बेटे का हत्यारा बन गया। बीती रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इसमें उसके छोटे भाई ने भी पिता का साथ दिया। घटना से घर में रोना बिलखना शुरू हो गया। खबर फैली तो गांव के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


घटना अमांपुर थाना क्षेत्र के नगला भवानी गांव की है। गांव निवासी अजय पाल (30) की पिता रामबाबू से कमरे में सोने को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद बेटा छत पर सोने के लिए चला गया। आधी रात पिता नशे में धुत होकर छत पर पहुंचा। उसने बेटे के पेट में चाकू से ताबड़तोड़ वार किए। चाकू के वार पड़ते ही उसकी चीख निकल गई।

विज्ञापन

पत्नी सरिता ने बताया कि विवाद के बाद वह पति अजय के साथ छत पर सोने चली गई। देर रात पिता छत पर चाकू लेकर पहुंचा। बेटे को गाली-गलौज करने लगा। कहा कि जान से मार देंगे। सास मुन्नी देवी, उन्हें समझकर नीचे ले आई। कुछ देर बाद वह दोबारा देवर रिंकू को साथ लेकर छत पर आ गया। वह शराब के नशे में था, हाथ में चाकू लिए था। 
 

ससुर रामबाबू ने चाकू पति अजय के पेट में घोंप दिया। इससे वह खून से लथपथ हो गया। कुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। यह देख उसकी चीख निकल गई। चीख सुनकर परिजन व आसपास के लोग मौके की ओर दौड़े। लोगों को आता देख दोनों आरोपी मौके से भाग गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी होने पर फोरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्षय संकलित किए। 
विज्ञापन

सहावर सीओ शाहिदा नसरीन व एएसपी राजेश भारती भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना के बारे में मृतक की पत्नी व ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मृतक की पत्नी ने थाने में नामजद तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने पिता और छोटे बेटे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।   

एएसपी राजेश भारती ने बताया कि कमरे में सोने को लेकर पिता-पुत्र के बीच विवाद हो गया था। इसको लेकर पिता ने चाकू मारकर बेटे की हत्या कर दी है। मृतक की पत्नी की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed