फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Father and two sons died while wife and one son seriously injured after car collided with tree in Kasganj

Kasganj Accident News: पेड़ से टकराई कार, शिक्षक व दो बेटों की मौत, शिक्षिका पत्नी और एक बेटे की हालत नाजुक

Wed, 17 May 2023 12:22 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 May 2023 12:22 PM IST
सार

कासगंज में एक कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिक्षक व दो बेटों की मौत हो गई। जबकि शिक्षिका पत्नी और एक बेटे की हालत नाजुक बनी हुई है। 

विज्ञापन
Father and two sons died while wife and one son seriously injured after car collided with tree in Kasganj
Kasganj Accident News: पेड़ से टकराई कार, शिक्षक व दो बेटों की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बीती देर रात एक कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में शिक्षक व उसके नाबालिग बेटों की मौत हो गई। जबकि, पत्नी और एक बेटा गंभीर रूप से घायल है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा ढोलना थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात करीब एक बजे हुआ।

विज्ञापन

दिल्ली एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे 

जानकारी के अनुसार, शहर कोतवाली क्षेत्र के नवाब जमा मोहल्ला निवासी शिक्षक जफीर अहमद (35) अपनी शिक्षिका पत्नी इरमजहां और बेटों उस्मान उम्र (8), इलमान (5), इजहान (1.5 वर्ष) के साथ दिल्ली गए हुए थे। वह वहां एक कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर वह देर रात अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से घर लौट रहे थे। 

विज्ञापन

पेड़ से टकरा गई कार 

रास्ते में ढोलना थाना से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर उनकी कार सड़क किनारे खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर राहगीर रुक गए। आसपास के लोग भी भागकर पहुंचे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मां-बेटे की हालत नाजुक

सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों से बात करके घटना के बारे में जानकारी जुटाई। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा। यहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शिक्षक जफीर और उसके बेटों उस्मान, इजहान को मृत घोषित कर दिया। जबकि पत्नी इरमजहां और बेटे इलमान का इलाज चल रहा है। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed