फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Farmers' concerns rise due to the monsoon's indifference.

Kasganj News: मानसून की बेरुखी से किसानों की बढ़ी चिंता

Sat, 27 Jun 2026 12:33 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 27 Jun 2026 12:33 AM IST
विज्ञापन
सिढ़पुरा। जून माह समाप्ति की ओर है, लेकिन अब तक मानसून की प्रभावी दस्तक नहीं होने से क्षेत्र के किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। भीषण गर्मी और वायुमंडल का अधिक तापमान धान की खेती पर प्रतिकूल असर डाल रहा है। लगातार सिंचाई करने के बावजूद धान की पौध अपेक्षित गति से नहीं बढ़ रही है, जिससे समय पर रोपाई का संकट गहराता जा रहा है।
विज्ञापन


किसानों का कहना है कि धान की अच्छी पैदावार के लिए जून के दूसरे सप्ताह से रोपाई शुरू हो जानी चाहिए, लेकिन इस बार मौसम साथ नहीं दे रहा है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण खेतों में नमी अधिक समय तक नहीं टिक रही, जिससे बार-बार सिंचाई करनी पड़ रही है। इससे खेती की लागत भी लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसान सुमित मिश्रा, आलोक, वीरेश राठौर, कृष्ण कुमार शर्मा, कमल सिंह, विनीत शाक्य और जय सिंह ने बताया कि पर्याप्त पानी देने के बाद भी धान की पौध का विकास संतोषजनक नहीं हो रहा है। यदि मानसून में और देरी हुई तो रोपाई का समय निकलने का खतरा है, जिसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. रीतेश कुमार ने बताया कि वर्तमान मौसम धान की फसल के अनुकूल नहीं है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि जल्दबाजी में रोपाई करने के बजाय वर्षा का इंतजार करें। उनका अनुमान है कि 1 जुलाई के आसपास अच्छी वर्षा शुरू हो सकती है। उन्होंने कहा कि मौजूदा परिस्थितियों में रोपाई करने पर सिंचाई की लागत बढ़ेगी, पौधों पर कीटों का प्रकोप भी अधिक रहेगा और फसल की सुरक्षा चुनौतीपूर्ण हो सकती है।
मानसून में हो रही देरी ने किसानों की उम्मीदों पर फिलहाल विराम लगा दिया है। अब किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए अच्छी बारिश का इंतजार कर रहे हैं, ताकि समय रहते धान की रोपाई शुरू हो सके और खरीफ की फसल सुरक्षित रह सके।


किसानों की बात :

धान की रोपाई तो शुरू कर दी है, लेकिन बारिश नहीं होने से पंपसेट चलाना पड़ रहा है। डीजल पर हर दिन हजारों रुपये खर्च हो रहे हैं। अगर जल्द बारिश नहीं हुई तो खेती करना महंगा पड़ जाएगा। - ज्ञान चंद्र किसान


------

हमने अभी रोपाई शुरू नहीं की है, क्योंकि खेत में पर्याप्त पानी नहीं है। सिंचाई के साधन सीमित हैं। अब पूरी उम्मीद मानसून की बारिश से ही है, तभी समय पर रोपाई हो सकेगी। - महाराज सिंह किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed