{"_id":"6ac3dfa1e71c9099f5093af9","slug":"family-slept-in-the-courtyard-thieves-broke-locks-on-the-rooms-and-made-off-with-jewelry-and-cash-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155032-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: आंगन में सोता रहा परिवार, कमरों के ताले तोड़ जेवर-नकदी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: आंगन में सोता रहा परिवार, कमरों के ताले तोड़ जेवर-नकदी ले गए चोर
विज्ञापन
फोटो52पटियाली के नगला चक में मकान में हुई चोरी के बारे में जानकारी देती महिला। संवाद
पटियाली। पटियाली कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला चक में घर के आंगन में परिवार सोता रहा और चोर कमरों के ताले तोड़कर जेवर व नकदी ले गए। सुबह जागने पर सामान बिखरा देख परिवार को चोरी की जानकारी हुई।
गांव निवासी श्याम सिंह पुत्र छेदा लाल का परिवार रविवार रात रोज की तरह घर के आंगन में सो रहा था। देर रात अज्ञात चोर घर में घुसे और कमरों के ताले तोड़ दिए। चोर बक्सों में रखे सोने-चांदी के जेवर, कीमती सामान और 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए।
सोमवार सुबह परिवार के लोग जागे तो कमरों के दरवाजे खुले मिले। अंदर बक्से खुले पड़े थे और सामान अस्त-व्यस्त था। पीड़ित श्याम सिंह ने बताया कि चोर जेवर और नकदी समेत अन्य सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
समाजसेवी एवं ग्राम प्रधान मुनीश कुमार ने घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। पीड़ित ने बताया कि मामले में पुलिस को तहरीर दे दी है।
वर्जन
चोरी के संबंध में अभी पुलिस को तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी- अमित कुमार, सीओ पटियाली