फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Falling potato prices are increasing farmers' worries.

Kasganj News: गिर रहे आलू के दाम, बढ़ रही किसानों की चिंता

Fri, 05 Dec 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Fri, 05 Dec 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Falling potato prices are increasing farmers' worries.
फोटो05कासगंज की सब्जी मंडी में एक दुकान पर बिक्री के लिए रखे नए आलू । संवाद
कासगंज। नए आलू की कीमत आवक के 15 दिन के भीतर ही धड़ाम हो गई है। बाजार में नए आलू की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। थोक में नया आलू 10 रुपये किलो रह गया है। जबकि फुटकर में 15 रुपये किलो के भाव से बिक्री हो रही है। विक्रेता अभी कीमतों में और गिरावट की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में लगभग 5 हजार हेक्टेयर में आलू की खेती होती है। गत वर्ष भी अच्छी पैदावार होने से किसान को आलू का पर्याप्त भाव नहीं मिल सका था। इस बार भी फिर से ऐसी ही आशंका बनने लगी हैं। 15 दिन पहले नया आलू बाजार में आया तो उस समय थोक में कीमत 35 रुपये किलो थी, जबकि फुटकर में 40 रुपये किलो आलू बिक्री हो रहा था। इसके बाद से आलू की कीमतों में लगातार गिरावट आ रही है।
विज्ञापन

बाजार में तीन दिन पहले तक थोक में 15 रुपये किलो आलू बिक्री हो रहा था। जो अब घटकर 10 रुपये किलो रह गया है। फुटकर विक्रेता इसको 15 रुपये किलो के भाव पर बिक्री कर रहे हैं। कीमतों में आई इस गिरावट से किसान खासे परेशान हैं। विक्रेताओं का कहना है कि अभी बाजार में आलू की आवक और बढ़ेगी इसके बाद कीमतों में और भी गिरावट आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed