फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Every house in the village will be illuminated, preparations are underway to provide electricity to deprived homes.

Kasganj News: गांव के हर घर होगें रोशन, वंचित घरों में बिजली पहुंचाने की तैयारी

Sat, 21 Mar 2026 12:27 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Sat, 21 Mar 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
कासगंज। गांव में हर घर को रोशन करने की दिशा में ठोस पहल शुरू हो गई है। विधानसभा क्षेत्र के वंचित घरों तक अब जल्द ही बिजली पहुंचाई जाएगी। सदर विधायक देवेंद्र राजपूत की पहल पर विद्युत निगम ने 155 गांवों में ऐसे घरों को चिह्नित कर लिया है, जहां अब तक बिजली कनेक्शन नहीं पहुंच पाया था। शासन से मंजूरी मिलने के बाद विद्युत निगम ने कार्य शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

विधान सभा क्षेत्र में कासगंज के 103 और सोरोंजी के 52 गांवों में कई परिवार बिजली जैसी बुनियादी सुविधा से वंचित थे। इनके पास विद्युत लाइन न होने के कारण लोग अंधेरे में जीवन यापन करने को मजबूर थे। इसका असर बच्चों की पढ़ाई और दैनिक कार्यों पर पड़ रहा था। ग्रामीणों ने इस समस्या को विधायक के समक्ष उठाया। विद्युत निगम ने सर्वे पूरा कर प्रस्ताव शासन को भेजा गया, जिसे मंजूरी मिल गई है। अब लेफ्ट ओवर हाउसहोल्ड योजना के तहत वंचित घरों तक बिजली पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। इसके लिए लोगों को आवेदन प्रक्रिया की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक परिवार लाभान्वित हो सकें। अधिशासी अभियंता राहुल वर्नवाल ने बताया कि स्वीकृति मिलने के बाद कार्य तेजी से कराया जा रहा है और जल्द ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन :

-सदर विधायक देवेंद्र राजपूत ने बताया कि सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य कर रही है और क्षेत्र के हर घर तक बिजली पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि विधान सभा के 155 गांवाें में बिजली पहुंचाने के लिए कार्य कराने के लिए स्वीकृति मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed