{"_id":"69974ddb9234792e9d0c9b1c","slug":"event-information-of-kasganj-kasganj-news-c-175-1-kas1003-143714-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बच्चों ने भी रखा पहला रोजा और अल्लाह की इबादत की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बच्चों ने भी रखा पहला रोजा और अल्लाह की इबादत की
Thu, 19 Feb 2026 11:22 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 19 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
फोटो37सहावर में नमाज पढ़ती बालिकाएं।संवाद
सहावर। रहमत-बरकत और इबादत के मुकद्दस माह रमजान के पहले दिन बड़ों के साथ बच्चों ने भी रोजा रखा और नीयत की कि इस बार सभी रोजे रखेंगे।
मोहल्ला काजी निवासी दस वर्षीय माहिरा खान और उनकी खाला की बेटी 9 वर्षीय फातिमा सफीर ने भी बृहस्पतिवार को अपना पहला रोजा रखा।
बच्चों की हौसलाअफजाई करते हुए अम्मी-अब्बू ने छोटी सी इफ्तार पार्टी भी आयोजित की। बच्चों ने कहा कि वह अपने अब्बू-अम्मी को रोजा रखते व इफ्तार करते देखते थे। उनके जेहन में भी यह बात रहती थी कि वह भी रोजा रखकर अल्लाह की इबादत करेंगे।
कस्बे में माहिरा और फातिमा की तरह कई बच्चों ने अपना पहला रोजा रखा और अल्लाह की इबादत की। मौसम सुहाना होने की वजह से बच्चे और बुजुर्ग लोग भी रोजे रख रहे हैं। बृहस्पतिवार को रमजान के पहले दिन मस्जिदों के साथ बाजारों में भी रौनक नजर आई। बड़ी संख्या में लोग पांचों वक्त की नमाज पढ़ने पहुंचे।