फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Even after 24 hours, no clue has been found about the missing teenager.

Kasganj News: लापता किशोर का 24 घंटे बीत जाने के बाद भी नहीं लग सका सुराग

Thu, 11 Jun 2026 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
सोरोंजी। थाना सुन्नगढ़ी क्षेत्र के गांव खोएड़ा-बाजनगर में 14 वर्षीय किशोर के लापता होने से परिवार में बेचैनी है। घटना को 24 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी किशोर का कोई सुराग नहीं लग सका है।
विज्ञापन

गांव खोएड़ा-बाजनगर निवासी हीरेंद्र (14) पुत्र देवेंद्र सिंह शाक्य 10 जून को दोपहर करीब 12 बजे घर से खेत पर बने ट्यूबवेल पर नहाने जाने की बात कहकर निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। शाम तक इंतजार करने के बाद परिजन ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई सफलता नहीं मिली। घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को दी गई। इसके बाद सुन्नगढ़ी पुलिस मौके पर पहुंची और किशोर के बारे में परिजन व आस-पास के लोगों से पूछताछ शुरू कर की। मामले में गुमशुदगी दर्ज कर पुलिस ने किशोर की तलाश के प्रयास शुरु किए। वहीं ग्रामीणों ने भी पूरी रात आसपास के खेतों, नालों और सहित अन्य स्थानों पर तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। वह बाजनगर स्थित डालचंद शर्मा मेमोरियल पब्लिक स्कूल में पढ़ता था। उसने आसमानी शर्ट और काली पैंट पहन रखी थी। पुलिस ने बताया कि किशोर की तलाश के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं। उसकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed