{"_id":"6a5bc53b74c6938b19043aed","slug":"encroachers-protest-against-bulldozer-action-level-allegations-against-the-administration-kasganj-news-c-175-1-kas1001-150868-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में उतरे कब्जाधारक, प्रशासन पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में उतरे कब्जाधारक, प्रशासन पर लगाए आरोप
Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 18 Jul 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
फोटो 54 - तहसील प्रशासन का विरोध में प्रदर्शन करते परिवार के लोग। स्रोत : संवाद
- फोटो : 1
पटियाली। तहसील प्रशासन की ओर से नुजूल भूमि से अवैध कब्जे हटाने की कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। हजरत अमीर खुसरो पुस्तकालय के पीछे नुजूल भूमि पर बुलडोजर से निर्माण ध्वस्त किए जाने के बाद कब्जाधारक सड़क पर उतर आए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
शनिवार को तहसील प्रशासन ने नुजूल भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर कार्रवाई की थी। कार्रवाई के बाद प्रभावित परिवारों ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि उन्हें पर्याप्त सूचना नहीं दी गई। कब्जाधारक ओमपाल ने आरोप लगाया कि तहसील प्रशासन ने बिना किसी नोटिस या पूर्व सूचना के अचानक पहुंचकर उनके घर और सामान को नुकसान पहुंचा दिया। उन्होंने कहा कि कार्रवाई से परिवारों के सामने रहने और सामान सुरक्षित रखने की समस्या खड़ी हो गई है। राकेश ने बताया कि वर्तमान में बारिश का मौसम चल रहा है। ऐसे समय में अचानक घर हटाए जाने से परिवारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी तरह सतीश, भूरे और कल्लू समेत अन्य प्रभावित लोगों ने भी प्रशासन से राहत और पुनर्वास की मांग की।