{"_id":"69692aba90f46dcdaa04660c","slug":"electricity-corporation-recovered-rs-1730-crore-outstanding-revenue-kasganj-news-c-175-1-agr1054-142179-2026-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: विद्युत निगम ने वसूला 17.30 करोड़ बकाया राजस्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: विद्युत निगम ने वसूला 17.30 करोड़ बकाया राजस्व
Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Thu, 15 Jan 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
फोटो01गांव अहरौली में आयोजित विद्युत शिविर में बकाया बिल जमा करते लोग। संवाद
कासगंज। विद्युत निगम को वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) योजना में बडी कामयाबी मिली है। जिले में 22,278 उपभोक्ताओं ने ओटीएस योजना में 17.30 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा किया। वहीं विद्युत चोरी के 651 मामले निस्तारित किए गए। इसमें 1.81 करोड़ रुपये राजस्व जमा कराया गया। निगम की ओर से अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। इससे अधिक से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले सकें।
जिले में बकाया बिल जमा करने के लिए विद्युत बिल राहत योजना चल रही है। सरकार ने बकाया बिल जमा करने के लिए तीन चरणों में ओटीएस स्कीम शुरू की है। प्रथम चरण में ज्यादा से ज्यादा लोगों को लाभ देने के लिए विद्युत निगम ने 3 जनवरी तक इसकी तिथि बढ़ाई थी। दूसरे चरण में बकाया बिल जमा करने के लिए अलग-अलग स्थानों पर शिविर लगाए जा रहे हैं। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। योजना में 1 दिसंबर से 14 जनवरी तक 22,278 उपभोक्ताओं ने अपना पंजीकरण करा 17.30 करोड़ रुपये बकाया बिल के रूप में जमा किया।
वहीं विद्युत चोरी के 651 मामलों का निस्तारण किया गया है। इनमें 1.81 करोड़ रुपये राजस्व जमा कराया गया।