फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Elderly Woman Dies in Bull Attack

Kasganj News: सांड के हमले से वृद्धा की मौत

Sun, 31 May 2026 11:15 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 11:15 PM IST
विज्ञापन
Elderly Woman Dies in Bull Attack
फोटो32मृतक चमेली देवी का फाइल फोटो।
ढोलना। कोतवाली क्षेत्र के गांव भामों में रविवार सुबह 8:30 बजे अपने ही घर के बाहर बैठी एक बुजुर्ग महिला चमेली देवी आवारा सांड के हमले का शिकार हो गईं। सांड ने न सिर्फ उन्हें जोरदार टक्कर मारी, बल्कि जमीन पर गिरने के बाद उनके ऊपर पैर भी रख दिया।
विज्ञापन

लहूलुहान हालत में परिजन उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ रेफर कर दिया। लेकिन अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद जब शव गांव पहुंचा, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद ढोलना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। कोतवाली प्रभारी जगदीश चंद ने सांड के हमले से मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण राजपाल ने बताया कि सांड पूर्व में भी कई मवेशियों पर हमला कर चुका है। महिला की मौत से पूरे गांव में गहरा शोक और प्रशासन के खिलाफ भारी गुस्सा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed