फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   elderly man face blackened and wear garland of shoes paraded in village In Kasganj

ऑडियो वायरल होने के बाद 'जनता का फैसला': बुजुर्ग को जूतों की माला पहनाकर गांव में घुमाया, ये था उसका गुनाह

Mon, 22 Jun 2026 10:11 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Published by: विकास कुमार Updated Mon, 22 Jun 2026 10:11 PM IST
सार

रामविलास (60) पर ग्रामीणों ने गांव की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमें बुजुर्ग कथित तौर पर गांव की लड़कियों व महिलाओं को उनके प्रेमियों से मिलवाने की बात स्वीकार कर रहा है।

विज्ञापन
elderly man face blackened and wear garland of shoes paraded in village In Kasganj
बुजुर्ग को तालिबानी सजा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के कासगंज स्थित सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव नगला पल्टू में सोमवार को एक बुजुर्ग के साथ अमानवीय व्यवहार और मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। गांव के ही एक परिवार के लोगों ने बुजुर्ग का मुंह काला कर, उसे जूते-चप्पलों की माला पहनाई और कथित तौर पर अर्धनग्न कर गांव में घुमाया। इस दौरान बुजुर्ग के साथ बेरहमी से मारपीट भी की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया और तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। बुजुर्ग की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

रामविलास पर अश्लीलता फैलाने का आरोप
जानकारी के अनुसार नगला पल्टू निवासी रामविलास (60) पर ग्रामीणों ने गांव की महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने और अश्लील गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का दावा है कि सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हुई है, जिसमें बुजुर्ग कथित तौर पर गांव की लड़कियों व महिलाओं को उनके प्रेमियों से मिलवाने की बात स्वीकार कर रहा है। इसी बात से आक्रोशित होकर सोमवार सुबह गांव के ही गौरव, जयसिंह, राजेश समेत छह लोगों ने बुजुर्ग को घर से खींच लिया और उसके साथ दुर्व्यवहार शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुजुर्ग के कपड़े फाड़े और डंडे बरसाए
आरोप है कि हमलावरों ने बुजुर्ग के कपड़े फाड़ दिए और महिलाओं ने उन पर डंडे बरसाए। वहीं, कुछ लोग बुजुर्ग का सिर पेड़ से टकराते रहे। इसके बाद गांव में घुमाते हुए उसकी पिटाई की। इस अमानवीय कृत्य के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, लेकिन कोई भी बुजुर्ग को बचाने आगे नहीं आया और लोग मूकदर्शक बने रहे। घटना की जानकारी मिलते ही सोरोंजी कोतवाली पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने पीड़ित बुजुर्ग को मुक्त कराया और मौके से ही तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन

तीन को हिरासत में लिया
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पीड़ित बुजुर्ग की तहरीर पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कानून को हाथ में लेने और अमानवीय व्यवहार करने के आरोप में तीन आरोपियों को मौके से हिरासत में लिया गया है। वायरल वीडियो और ऑडियो दोनों की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। - सीओ सदर, आंचल चौहान

'कई लड़कियों को उनके प्रेमियों से खेतों में मिलवाया है'
आरोपियों ने इस दौरान बुजुर्ग पर गांव में अश्लील गतिविधियों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। आरोप लगाया कि एक वायरल ऑडियो में बुजुर्ग गांव की एक नवविवाहिता से बातचीत करते हुए कह रहा है कि उसने गांव की कई लड़कियों को उनके प्रेमियों से खेतों में मिलवाया है। वह उसकी भी मुलाकात करा देगा। इसमें कई महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी भी कीं। इसे लेकर गांव में आक्रोश हैं।

घटना का वीडियो वायरल
पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। मामले की जानकारी होने पर सोरोंजी कोतवाली से पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। सीओ सदर आंचल चौहान ने बताया कि मामले में बुजुर्ग की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। अमानवीय व्यवहार करने पर तीन आरोपियों को मौके से हिरासत में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed