{"_id":"6a15df80d6d6d63d3001b2c8","slug":"drinking-water-supply-has-been-disrupted-for-three-days-kasganj-news-c-175-1-agr1054-148279-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: तीन दिन से बाधित है पेयजल आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: तीन दिन से बाधित है पेयजल आपूर्ति
Tue, 26 May 2026 11:29 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Tue, 26 May 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। शहर की चित्रगुप्त कॉलोनी में बीते तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच घरों तक पानी न पहुंचने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। कॉलोनीवासियों ने जलापूर्ति जल्द बहाल कराने की मांग की है। नदरई गेट सहित अन्य स्थानों में पेयजल आपूर्ति के लिए बनाए गए पानी के टैंक की मोटर खराब हो गई है। इससे चित्रगुप्त कॉलोनी में पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। पानी न आने से घरेलू कार्यों के साथ पेयजल संकट भी गहरा गया है। लोगों को हैंडपंप से पानी लाना पड़ रहा है। कॉलोनी के रहने वाले आकाश ने बताया कि गर्मी के कारण छोटे बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार नगर पालिका कर्मियों से शिकायत की गई लेकिन अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। पेयजल संकट के चलते लोगों में रोष है। अधिशाषी अधिकारी विवेक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रभुपार्क में बने नलकूप की मोटर को ठीक करा दिया है। इससे लोगों को जल्द निर्बाध जलापूर्ति मिल सके।
विज्ञापन