{"_id":"6acbcca32968b93e1605bf18","slug":"doctors-missing-hospital-locked-patients-left-wandering-for-treatment-kasganj-news-c-175-1-sagr1032-155394-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: डॉक्टर गायब, अस्पताल पर ताला... इलाज को भटके मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: डॉक्टर गायब, अस्पताल पर ताला... इलाज को भटके मरीज
विज्ञापन
फोटो 56 कासगंज में नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लटका ताला। संवाद
कासगंज। मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले में रविवार को इलाज की उम्मीद लेकर पहुंचे मरीजों को निराशा हाथ लगी। संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल के चलते कहीं डॉक्टर नहीं मिले तो कहीं स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका रहा। कुछ केंद्रों पर फार्मासिस्ट और वार्ड ब्वॉय के सहारे व्यवस्था चलती रही। चिकित्सकीय परीक्षण नहीं होने से मरीजों को जिला अस्पताल का रुख करना पड़ा।
पवसरा स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयुष चिकित्सकों ने मरीजों को देखा। यहां होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. डिंपल वर्मा और आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ. दुर्गेश वर्मा ने 41 मरीजों का उपचार किया। इनमें 22 होम्योपैथिक और 19 आयुर्वेदिक मरीज शामिल रहे। वहीं, नगरीय बिड़ला प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ताला लटका होने से इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी। जिले भर में मात्र 376 मरीजों को ही इलाज मिल सका।
सिढ़पुरा में भी मरीजों को करना पड़ा परेशानी का सामना
सिढ़पुरा। विकासखंड क्षेत्र के प्राथमिक और न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर भी हड़ताल का असर दिखा। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर फार्मासिस्ट तुरसनपाल मौजूद रहे। न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमपुर में वार्ड ब्वॉय सतीश और मुजखुरी में सुभाष के सहारे व्यवस्था चलती रही। डॉक्टरों से परीक्षण नहीं हो पाने के कारण कुछ मरीजों को जिला अस्पताल भेजना पड़ा।
विज्ञापन
आज भी हो सकती हैं सेवाएं प्रभावित
संघ के अध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। इसके चलते संविदा कर्मियों ने कार्य नहीं किया। मीडिया प्रभारी ब्रजेश यादव ने बताया कि सोमवार को लखनऊ में प्रदर्शन हैं। इसके लिए कर्मी रवाना हो गए हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
वर्जन
आरोग्य मेला में नियमित चिकित्सक व आयुर्वेद, होम्योपैथी चिकित्सक के सहारे व्यवस्था की गई। बिड़ला अस्पताल की सेवाओं पर असर रहा।- डॉ. अजय कुमार, सीएमओ