{"_id":"6a776d61c2d60e55b0054558","slug":"dna-testing-will-reveal-the-identity-of-the-teenagers-body-kasganj-news-c-25-1-agr1063-1129361-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kasganj News: डीएनए जांच से खुलेगा किशोर के शव की पहचान का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kasganj News: डीएनए जांच से खुलेगा किशोर के शव की पहचान का राज
Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
Updated Sat, 08 Aug 2026 11:24 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सोरोंजी कोतवाली क्षेत्र के गांव चंडौस में लापता किशोर का शव खेत में मिला था। शव की पहचान के लिए पुलिस ने माता-पिता के डीएनए से जांच कराएंगी। इस रिपोर्ट के आधार पर शव की पहचान हो सकेगी। घर से लापता किशोर का शव 28 जुलाई की शाम गांव के बाहर बाजरे के खेत में मिला था। परिजन ने रंजिश में हत्या करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से मामले का शीघ्र खुलासा करने की मांग की है। गांव चंडौस निवासी पवन (17) पुत्र निरंजन सिंह 23 जुलाई की शाम करीब छह बजे घर से खेत पर चारा लेने की बात कहकर निकला था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश शुरू की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। 28 जुलाई की शाम गांव के बाहर रक्षपाल बघेल के बाजरे के खेत में उसका शव पड़ा मिला था। परिजन का आरोप है कि किशोर की पहचान छिपाने के लिए उसके चेहरे पर केमिकल डाला गया था। किशोर की मौत के बाद परिजन और ग्रामीणों में आक्रोश है। पिता निरंजन सिंह का आरोप है कि 22 जून को उनके चचेरे भाई की बेटी की शादी में बरात चढ़ने के दौरान पवन का गांव के दूसरे पक्ष के कुछ लोगों से विवाद हुआ था। उन्होंने इसी रंजिश में बेटे की हत्या की है। पुलिस ने शव की पहचान करने के लिए छह अगस्त को किशोर की मां और पिता के डीएनए सैंपल लिए हैं। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि किशोर के माता-पिता के डीएनए सैंपल लिए गए हैं। इनका मिलान शव से प्राप्त डीएनए से कराया जाएगा। इससे शव की पहचान की पुष्टि हो सकेगी। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन