फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   DNA samples of parents were taken to identify the woman.

Kasganj News: महिला की पहचान के लिया माता-पिता का डीएनए नमूना

Tue, 21 Apr 2026 11:41 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
DNA samples of parents were taken to identify the woman.
फोटो 39 सिकंदरपुर वैश्य के गांव गंगपुर में जेसीबी से खुदाई कर महिला प्रियंका का कंकाल बाहर निकल
कासगंज। सिकंदरपुर वैश्य के गांव गंगपुर में मार्च 2025 में युवक ने पत्नी की हत्या कर शव को खेत में दफना दिया था। मामले में महिला की मां ने पटियाली सीओ से शिकायत की थी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर उसकी निशानदेही पर 18 फरवरी 2026 को खोदाई कर उसका कंकाल बरामद किया था।
विज्ञापन

जिला फर्रुखाबाद थाना कायमगंज के गांव जिजपुरा निवासी सोमवती पत्नी प्रेमपाल ने पटियाली सीओ संदीप वर्मा को प्रार्थना पत्र देकर शिकायत की थी। बताया था कि उनकी बेटी प्रियंका (20) की शादी सिकंदरपुर वैश्य गांव गंगपुर निवासी रविंद्र पुत्र छोटेलाल के साथ दिसंबर 2024 में हुई थी। आरोप था कि शादी के बाद उनकी बेटी को दामाद रविंद्र ने कहीं गायब कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस टीम ने आरोपी पति को हरियाणा के बल्लभगढ़ से गिरफ्तार किया था। इसके अलावा अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया गया। सभी को जेल भेजा जा चुका है। उसकी निशानदेही पर गांव गंगपुर में प्रियंका का कंकाल बरामद किया गया। पहचान के लिए मंगलवार को पुलिस ने महिला की मां सोमवती और पिता प्रेमपाल डीएनए सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पटियाली सीओ संदीप वर्मा ने बताया कि सिकंदरपुर के गांव गंगपुर से बरामद किए कंकाल की सही जानकारी के लिए महिला के परिजन के नमूने लिए गए हैं। ताकि उसकी सही पहचान हो सके।

फोटो 39 सिकंदरपुर वैश्य के गांव गंगपुर में जेसीबी से खुदाई कर महिला प्रियंका का कंकाल बाहर निकल

फोटो 39 सिकंदरपुर वैश्य के गांव गंगपुर में जेसीबी से खुदाई कर महिला प्रियंका का कंकाल बाहर निकल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed