फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   District-level trials for sub-junior girls wrestling today

Kasganj News: सब जूनियर बालिका कुश्ती के जिला स्तरीय ट्रायल आज

Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 10:53 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालिका कुश्ती प्रतियोगिता के लिए बुधवार को जिला स्तरीय चयन एवं ट्रायल आयोजित किया जाएगा। जिला खेल कार्यालय की ओर से यह ट्रायल दोपहर 2 बजे सोरों स्थित स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। इसमें जिले की पात्र बालिका पहलवान प्रतिभाग कर सकेंगी।
विज्ञापन

उप क्रीड़ा अधिकारी हरफूल सिंह ने बताया कि खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के निर्देश पर वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता 2 से 4 नवंबर तक सुल्तानपुर में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय ट्रायल में चयनित खिलाड़ियों को 30 अक्तूबर को सुबह 11 बजे अलीगढ़ के महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने वाले मंडलीय चयन एवं ट्रायल में हिस्सा लेना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------------

इन भार वर्गों में होगा चयन
प्रतियोगिता के लिए 40, 43, 46, 49, 53, 57, 61, 65, 69 और 73 किलोग्राम भार वर्ग निर्धारित किए गए हैं।
ये दस्तावेज लाना जरूरी
जिला खेल कार्यालय के अनुसार, ट्रायल में शामिल होने वाली खिलाड़ियों को आयु प्रमाणित करने वाला जन्म प्रमाणपत्र और आधार कार्ड की मूल प्रति तथा छायाप्रति साथ लानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed