फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kasganj News ›   Dispute between two parties in Daruapur, FIR registered against 11

Kasganj News: दरूआपुर में दो पक्षों में हुआ विवाद, 11 पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 06 Feb 2026 09:31 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 06 Feb 2026 09:31 PM IST
विज्ञापन
कासगंज। सदर कोतवाली के गांव दरूआपुर में 3 फरवरी को गांव के दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। मामले में दोनों पक्षों की ओर से थाने में तहरीर दी गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की 7 महिलाओं सहित 11 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव दरूआपुर निवासी देवेंद्र ने आरोप लगाया कि विगत मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे गांव के प्रदीप, रंजीत, सुनीता देवी, रूपा देवी, नेहा देवी और मुन्नालाल उनके घर में घुस आए और गाली-गलाैज करने लगे। उनकी बहन और अन्य परिजन ने जब इसका विरोध किया तो उन्हें पीटा। दूसरे पक्ष की सुनीता देवी ने पुलिस को बताया कि दोपहर 2:20 बजे गांव के देवेंद्र, उसकी पत्नी राजो, बेटी धनदेवी, ईश्वरी देवी और सुमन के साथ विवाद हो गया था।
विज्ञापन

बाबूराम उम्र लगभग 19 वर्ष ने सुनीता देवी उनके बच्चों के साथ मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप लगाया। बताया विरोध करने पर आरोपियों ने घर में घुसकर मारपीट की। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सदर सीओ आंचल चौहान ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद के मामले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed